मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, नए पदाधिकारियों की घोषणा एवं पहचान पत्र वितरित

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, नए पदाधिकारियों की घोषणा एवं पहचान पत्र वितरित

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, नए पदाधिकारियों की घोषणा एवं पहचान पत्र वितरित

देहरादून।__________ मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक चकराता रोड स्थित बिंदाल पुल के समीप बीकानेर वाला में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए गए।_________कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अशोक वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल जैन , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन एवं प्रदेश सलाहकार अनिल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।______बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के महानगर एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई तथा सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।मुख्य अतिथि अशोक वर्मा ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करेगा और सभी सदस्य अपने कार्यों से संगठन का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि संगठन हमेशा सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करता आया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजहित में प्रभावी कार्य करने के लिए शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखना आवश्यक है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए युवाओं को सही दिशा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करना समय की आवश्यकता है।बैठक में सुखमाल जैन को संगठन का संरक्षक तथा रचना जैन को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।इस अवसर पर जिन सदस्यों को पहचान पत्र प्रदान किए गए, उनमें अजय जैन, शब्दावली कौशिक, राकेश जैन, डॉ. दिनेश शर्मा, संदीप जैन, प्रदीप नागलिया, विपिन आहूजा, अरुणा चावला, गीता वर्मा, अनिल वर्मा, मेजर प्रेमलता वर्मा, समता ग्रोवर, तनुजा सिंह, अनिल जैन, पी.सी. वर्मा, गौरव वर्मा, अरविंद महाजन, घनश्याम चंद्र जोशी एवं मधु आहूजा प्रमुख रूप से शामिल रहे।:::::::::::::🌿मधु जैन प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन