डॉ. एम.एस. अंसारी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रहित

देहरादून::::::::: 15 जुलाई 2026।मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करते हुए भारतीय रेड क्रॉस शाखा, देहरादून एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज तस्मिया एकेडमी, 1 इंदर रोड, द्वारका स्टोर, देहरादून में भारतीय रेड क्रॉस शाखा, देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ हिमालय वैलनेस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एस. फारूक ने रिबन काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक लोगों ने भाग लिया और कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्त संग्रहण का कार्य दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून की विशेषज्ञ टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।::::::::::::::इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा, देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट तथा रोटरी क्लब की प्रेसिडेंट मेघा बंसल ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया।🌟कार्यक्रम में रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट मेघा बंसल, सेक्रेटरी प्रवीण गुप्ता, डी.सी. बंसल, आर.के. बक्शी तथा भारतीय रेड क्रॉस शाखा, देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी, वाइस चेयरमैन सुभाष सिंह चौहान, सचिव कल्पना बिष्ट, प्रबंधन समिति सदस्य मोहन सिंह खत्री, अनिल वर्मा, योगेश अग्रवाल, श्रीमती प्रेमलता वर्मा, श्रीमती पुष्पा भल्ला, विकास गुप्ता, डॉ. शिफाअत अंसारी, जाहिद हुसैन, नारायण सिंह राणा, पियूष मल्होत्रा, दयानंद रतूड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं रेड क्रॉस व रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।🌿🌿🌿🌿🌿🌿रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के उपरांत सभी रेड क्रॉस एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने मिलकर डॉ. एम.एस. अंसारी का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।🌼🌼कार्यक्रम का समापन समाज में रक्तदान के प्रति अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाने और नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
