मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु निःशुल्क कंप्यूटर प्रयोगशाला का शुभारंभ

देहरादून, 28 जून।मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित निःशुल्क कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन समारोह आज गांधीग्राम, लक्ष्मण चौक, देहरादून स्थित ट्रस्ट कार्यालय में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड ज्योतिष रत्न एवं सहायक निदेशक (शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा) आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘देवर्षि’ ने कंप्यूटर प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी की आवश्यकता बन चुकी है तथा मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रदीप जोशी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ; श्री वीरेंद्र पोखरियाल, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रदेश महामंत्री, उत्तराखंड कांग्रेस; श्रीमती सुमित्रा ध्यान, पूर्व पार्षद, यमुना कॉलोनी; श्री केवल पुंडीर, समाजसेवी तथा डॉ. एम. एस. अंसारी, जिला अध्यक्ष, रेड क्रॉस ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट की इस सामाजिक एवं शैक्षिक पहल की सराहना की और इसे समाज के वंचित वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक कुलदीप ज़खमोला ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पत्रकार बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं सभी सम्मानित नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद से यह सेवा कार्य संभव हो सका है और ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।उन्होंने सभी सहयोगियों, दानदाताओं, शुभचिंतकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके सहयोग, समर्पण एवं अथक प्रयासों से निःशुल्क कंप्यूटर प्रयोगशाला का यह सपना साकार हुआ है, जो आने वाले समय में अनेक निर्धन एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के जीवन में नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।कार्यक्रम में श्री जगदीश धीमान, श्री सुधीर बडोनी, श्री मनमोहन रौतेला, श्री मनीष चंदेल, श्रीमती मोनिका लखेड़ा, श्रीमती सुमन भट्ट, श्रीमती वर्षा कंडवाल, श्रीमती मधु धीमान, श्रीमती अमरजीत कौर, श्री पवन कुकरेती, डॉ. दीपक ज़खमोला, श्री अमित बहुखंडी, श्री विश्वास विख्यात, श्री गुड्डू डबराल, श्री विनोद तोमर, श्री अरुण मोगा, श्रीमती भगवती पोखरियाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। — कुलदीप ज़खमोलासंस्थापक, मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत)
