उत्तराखंड एक्सीलेंसी अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. एम. एस. अंसारी

उत्तराखंड एक्सीलेंसी अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. एम. एस. अंसारी

देहरादून________ वीआईपी सोसाइटी उत्तराखंड द्वारा टाउन हॉल, नगर निगम देहरादून में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में समाज एवं अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एम. एस. अंसारी को “उत्तराखंड एक्सीलेंसी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री खजान दास (मंत्री, उत्तराखंड सरकार) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, राज्य मंत्री गीता खन्ना सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. एम. एस. अंसारी ने आयोजकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *