राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून।_________ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ तथा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड आगमन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
