
अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया, पत्रकार अकील खान को मिला “रॉयल एम्बेसडर ऑफ पीस अवॉर्ड”::::::::: देहरादून_____उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार, प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं समाजसेवी अकील खान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “रॉयल एम्बेसडर ऑफ पीस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इंडोनेशिया की ख्यातिप्राप्त संस्था Persip Organization for The World Pencak Silat Kempek Putih द्वारा मानवता, विश्व शांति, सामाजिक न्याय, संस्कृति संरक्षण तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान वर्षों से पत्रकारिता, मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर, शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कोरोना महामारी जैसे अभूतपूर्व संकट के दौरान भी अकील खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हजारों जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री, खाद्य पदार्थ, दवाइयां और आवश्यक सहायता पहुंचाकर मानव सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके मानवीय प्रयासों और समर्पण को देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया।इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान की घोषणा के बाद पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों, मानवाधिकार संस्थाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों में खुशी की लहर है। अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने अकील खान को बधाई देते हुए इसे उत्तराखंड और भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।गौरतलब है कि अकील खान को इससे पूर्व भी पत्रकारिता, मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। “रॉयल एम्बेसडर ऑफ पीस अवॉर्ड” उनकी वर्षों की निष्ठा, समर्पण, संघर्ष और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का एक और वैश्विक प्रमाण है।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अकील खान ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से मानवता, शांति, सामाजिक न्याय और समाज सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा तथा वे समाजहित और मानवता की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।यह सम्मान न केवल अकील खान की उपलब्धियों को वैश्विक पहचान दिलाता है, बल्कि सकारात्मक पत्रकारिता, मानवाधिकार संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उत्तराखंड के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है, जिसने एक बार फिर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।
