नगर पालिका परिषद चुनाव में उक्रांद प्रत्याशी कुमारी कल्पना के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेजनरेंद्र नगर, टिहरी

नगर पालिका परिषद चुनाव में उक्रांद प्रत्याशी कुमारी कल्पना के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेजनरेंद्र नगर, टिहरी,

8 जून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) द्वारा नगर पालिका परिषद चुनाव के तहत सभासद प्रत्याशी कुमारी कल्पना के समर्थन में आज नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया गया।इस दौरान दल के जिला अध्यक्ष (टिहरी) एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव विकाश रियाल सहित संजय चौधरी, दीपक राहुल, विजेंद्र, रामपाल, सीमा तथा सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया और उक्रांद प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और दोनों राष्ट्रीय दलों की नीतियों एवं कार्यशैली से निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, क्षेत्रीय विकास और जनहित के लिए उक्रांद ही एक सशक्त विकल्प के रूप में सामने आया है।

पार्टी पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद चुनाव में उक्रांद प्रत्याशी कुमारी कल्पना को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उक्रांद के पक्ष में मतदान आवश्यक है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उक्रांद के पक्ष में मतदान करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *