उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी (UJSP) की पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंसप्रेस क्लब, देहरादून 25 मई 2026देहरादून स्थित प्रेस क्लब में सोमवार को उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी (UJSP) की पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

यह कार्यक्रम पारंपरिक राजनीतिक आयोजनों से अलग दिखाई दिया, जहाँ न तो राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप हुए और न ही सत्ता परिवर्तन के बड़े दावे किए गए। पूरा कार्यक्रम उत्तराखंड के सबसे गंभीर मुद्दे — पलायन, खाली होते पहाड़ और टूटते सामाजिक विश्वास — पर केंद्रित रहा।कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित लगभग 7 मिनट की एक विज़न फिल्म से हुई। फिल्म में खाली होते गाँव, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, युवाओं का पलायन तथा पहाड़ों में बढ़ती निराशा को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया।इसके पश्चात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र कनेरी ने भावनात्मक संबोधन देते हुए कहा कि वे किसी नेता की तरह नहीं बल्कि एक आम उत्तराखंडी की तरह अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं चमोली ज़िले के नारायणबगड़ ब्लॉक से हैं और बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की तलाश में उन्हें भी पहाड़ छोड़कर देहरादून आना पड़ा।उन्होंने कहा:“पलायन केवल आर्थिक समस्या नहीं है,यह भरोसे के टूटने का परिणाम है।”अपने संबोधन में उन्होंने उत्तराखंड के सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज कई युवा अपनी गढ़वाली पहचान तुरंत नहीं बताते क्योंकि धीरे-धीरे पहाड़ और गरीबी को एक साथ जोड़ दिया गया है।उन्होंने कहा:“अगर पहाड़ गरीब रहेंगे,तो हमारी भाषा, हमारी संस्कृति और हमारे लोक कलाकारधीरे-धीरे survival mode में चले जाएँगे।”हरेंद्र कनेरी ने सवाल उठाया कि आखिर पहाड़ गरीब हुए कैसे? उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को मैदानों की ओर जाना पड़ा और धीरे-धीरे पूरी आर्थिक व्यवस्था भी पहाड़ों से बाहर केंद्रित होती चली गई।उन्होंने यह भी कहा कि गलत नीतियाँ इसलिए बनीं क्योंकि जनता अपने वास्तविक मुद्दों पर मतदान नहीं करती।“हम कभी जाति देखकर,कभी धर्म देखकर,कभी लहर देखकर वोट दे देते हैं।लेकिन जिस दिन जनता को अपने असली मुद्दे स्पष्ट हो जाएँगे,उसी दिन system बदलना शुरू हो जाएगा।”UJSP ने अपनी राजनीति को “Solution-Led Politics” बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलना और उत्तराखंड के मूल मुद्दों को केंद्र में लाना है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी ने अपने 6 प्रमुख संकल्प भी प्रस्तुत किए, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि निर्यात, पर्यटन, रोजगार तथा भूमि एवं संस्कृति संरक्षण जैसे विषय शामिल रहे।इसी अवसर पर पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई, जिसे जनसंवाद और जनभागीदारी का डिजिटल मंच बताया गया।कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष धन सिंह नेगी, केंद्रीय मुख्य महासचिव अनिल जुयाल, प्रदेश महासचिव अरुण रावत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज नेगी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजली उनियाल तथा महिला प्रकोष्ठ महासचिव सरवेश सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान एक संदेश लगातार दोहराया गया —“राजनीति नहीं, सोच बदलिए।”और यही संदेश इस पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की सबसे बड़ी पहचान बनकर उभरा।⸻उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी (UJSP) देहरादून, उत्तराखंड🌐 www.ujsp.in📞 9997697787समृद्ध उत्तराखंडChange Your Mindsetमैदान + पहाड़ = 1 उत्तराखंड
