कनिष्क हॉस्पिटल का विशाल रक्तदान शिविर: 41 यूनिट रक्तदान के साथ मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उत्सव

Dehradun Breaking High voltage News _______कनिष्क हॉस्पिटल का विशाल रक्तदान शिविर: 41 यूनिट रक्तदान के साथ मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उत्सव

देहरादून_________ 13 मई 2026 परम पूज्य श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर कनिष्क हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सेवा, करुणा और मानवता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।

इस पुनीत आयोजन में कुल 41 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का संकल्प साकार किया। रक्तदान शिविर में कनिष्क हॉस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक रक्तदाता ने इस अनुभव को आत्मिक संतोष, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सेवा की सच्ची अनुभूति बताया। कनिष्क हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता एवं को-डायरेक्टर डॉ. ऋतु गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोग कर्ताओं और अस्पताल परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा:“रक्तदान महादान है। यह एक ऐसा महान कार्य है, जो किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार की उम्मीद, किसी माँ की मुस्कान और किसी मरीज की जिंदगी बन सकता है।

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधियों आभा जी, अमल जी, अनिल जी, रेनू जी एवं अपर्णा जी की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं के सेवा भाव की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। शिविर के दौरान पूरे परिसर में सेवा, सहयोग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

प्रेरक संदेश____“रक्तदान बने जीवन का सम्मान — एक बूंद से जुड़े इंसान।

”“खून दें, मुस्कान दें — मानवता को नई पहचान दें।

”“आपका रक्त किसी की धड़कनों को नई उम्मीद दे सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *