सरकार की हथधर्मिता की सजा भुगत रही प्रदेश के युवा – नेगी

देहरादून ________: परेड ग्राउंड में नर्सिंग अधिकारियों के धरने पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी युवाओं के बीच पहुंचे।उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रचण्ड बहुमत की सरकार आकंठ भ्र्ष्टाचार में डूबी हुई है । युवाओं के हितों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है । प्रदेश के युवा बेरोजगार है । अपनी मांगो को लेकर लगातार संघर्षरत है और लम्बे अरसों से आंदोलनरत है लेकिन सरकार धरने पर बैठे नर्सिंग अधिकारियों की सुद नहीं ले रही।उन्होंने कहा कि सरकार कुम्भकरणी नींद में सोई हुई है उन्हे बेरोजगार युवाओं के दुख दर्द से कोई लेना देना नही । राज्य निर्माण को लेकर आंदोलंकारियों की मूल भावना रोजगार थी जिसकी सरकार लगातार अनदेखी कर रही है ऐसे में सरकार को सत्ता में बैठे रहने का कोई अधिकार नही।उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनरत नर्सिंग अधिकारियों की सुद ले । जब सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुये तब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नर्सिंग अधिकारियों की मांगो को लेकर परेड ग्राउंड में पानी की टंकी पर चढी हुई है ।सरकार इनकी मांगो को तत्काल निराकरण करे नही तो सरकार जिम्मेवार होगी। धरने पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजेंद्र शाह महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह गोगी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा सीमा कृशाली यशपाल चौहान अखिलेश उनियाल विजय गुसाई आशी रावत मुन्नी देवी लक्ष्मी देवी सुनीत राठौर आदि उपस्थित थे ।
