युवाओ के हितो से खिलवाड कर रही सरकार – जोशी

देहरादून ________: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली अखिल भारतीय नीट परीक्षा 2026 को पेपर लीक होने के कारण रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है ।प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि युवा हितो से खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब केंद्र की भाजपा सरकार के दौरान नीट परीक्षा में पेपर लीक होने के मामला सामने आया हो। 2015 में भी नीट परीक्षा रद्द की गई थी। 2016 और 2021 में भी नीट परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे ।वर्ष 2024 में भी परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक के आरोप लगे थे और लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट में इस विषय पर सुनवाई हुई थी ।यह देश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अधिकारों पर डकैती है और पूरी चिकित्सा व्यवस्था को गड्ढे में धकेलने का षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन किया जायेगा।
