श्रमवीर गौरव समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ: सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ________उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार श्रमिक बंधुओं के सर्वांगीण कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आज लखनऊ में आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रमिक हितों को समर्पित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन पत्र प्रदान करना भी शामिल रहा, जो श्रमिकों के स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करेगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालय के प्रथम बैच के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं टैबलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, प्रयागराज और वाराणसी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने कठिन परिश्रम से देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले श्रमिकों को भी सम्मानित कर उनका गौरव बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिक बंधुओं को हार्दिक बधाई दी और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *