रिद्धि की शानदार सफलता पर परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल ISC परीक्षा में 93.5% अंक प्राप्त

पुत्री रिद्धि की शानदार सफलता पर परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण लेकर आया है। हमारी पुत्री रिद्धि ने ISC परीक्षा में 93.5% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का बल्कि अपने शिक्षकों और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।रिद्धि की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि रिद्धि भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें और जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहें।परिवार की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना।— मधु जैन/परिवारजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *