नारी शक्ति वंदन अधिनियम केंद्र सरकार की नीयत में खोट- जोशी

देहरादून _________: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के गिर जाने पर कहा कि बिल को लेकर केन्द्र सरकार की नीयत साफ नही थी ।सरकार बिल को लेकर गंभीर नही दिखी और केवल राजनैतिक लाभ के उद्देश्य से बिल पेश किया। विपक्ष के सांसदों ने सदन मे कहा कि जब 2023 में बिल पास हो गया था तो इसे उसी समय लागू कर देना चाहिए था लेकिन केंद्र सरकार की नीयत मे खोट था इसलिए बिल में संसोधन करके परिसीमन कर केवल राजनैतिक लाभ लेना चाहती थी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति गंभीर नही दिखी । उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओ को मतदाता के रूप में देख रही और महिला विरोधी सोच की है । महिलओ के प्रति आपराधिक घटनाएं बढ़ी है जिसमे भाजपा के नेता समलिप्त थी ।विगत वर्षो में भाजपा के बाहुबली नेता एवं सांसद बृजभूषण सिंह जो ओलम्पिक कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे उनके द्वारा हरियाणा की महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे लेकिन सरकार सांसद को बचाती नजर आई।उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड के आरोपी एवं कथित वीआईपी को उजागर कर कार्यवाही से बचा रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे में भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है । जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ।जनता भी भाजपा के चरित्र को भली भांति समझ चुकी है और उनके प्रपंच में नही फंसेगी ।
