वार्ड 42 कांवली में विकास कार्यों का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

देहरादून ________17 अप्रैल 2026 वार्ड 42 कांवली में विकास कार्यों का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर नगर निगम वार्ड 42 कांवली में आज विकास की नई शुरुआत हुई। पार्षद श्रीमती रेनू देवी के प्रयासों से माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल द्वारा प्रियदर्शनी क्षेत्र में पानी के रिचार्ज पिट (Recharge Pit) निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस महत्वपूर्ण पहल के साथ-साथ क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी।जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदमरिचार्ज पिट का निर्माण क्षेत्र में भूजल स्तर को सुधारने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रियदर्शनी सोसाइटी के निवासियों ने महापौर श्री सौरभ थपलियाल का आभार व्यक्त करते हुए इस विकास कार्य को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगिंदर सिंह पुंडीर, भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार घेयल, छाया देवी, नवीन, नीतू रावत, हेमा रतुरी, संध्या ढिल्लो सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समग्र विकास की ओर मजबूत कदम नगर निगम द्वारा किए जा रहे ये विकास कार्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेंगे और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।