कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल: जोशी

कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल- जोशी
देहरादून ________प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी लोकसभा सदस्य कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन पर अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा के आगमन से प्रदेश में कांग्रेस काफी उत्साहित है ।हल्दवानी कोटद्वार में आयोजित सम्मेलन से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है । प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त होकर परिवर्तन चाहती है ।प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्र्ष्टाचार चरम पर है ।प्रदेश मे खनन माफिया शराब माफिया भू माफियाओ का राज है जिन्हे प्रदेश सरकार का संरक्षण है प्रदेश सरकार आकंठ भ्र्ष्टाचार में डूबी हुई है ।महिलाओ के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे है ।कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है हत्या डकैती दुष्कर्म की घटनाओ से प्रदेश में भय का माहौल है ।स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है विकास का पहिया जाम है और सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही ऐसे में जनता कांग्रेस की तरफ टकटकी लगाए हुये परिवर्तन का मन बना चुकी है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार सड़कों पर है और एकजुट होकर प्रदेश की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के देहरादून में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अजबपुर के अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं नेहरू कालोनी वार्ड के अध्यक्ष पूर्व सैनिक अधिकारी राम सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है और सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *