सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावित दुकानदारों को सहायता राशि के चैक वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून______10 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित सहस्त्रधारा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मजाडा, कार्लीगाड़, फुलेत, सरोना, बगड़ाधोरण, घघोड़ा, गल्जवाड़ी आदि के 49 आपदा प्रभावित दुकानदारों को 19.60 लाख की राशि के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि वितरित की।______इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हर समय खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सहस्त्रधारा में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के स्थान पर नव निर्मित दुकानों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के पुनर्निर्माण से स्थानीय व्यापारियों को पुनः आजीविका का साधन प्राप्त होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।______इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
