चार वर्ष के कार्यकाल पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार- जोशी

देहरादून _________: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करे। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल बहुत ही निराशाजनक है ।राज्य निर्माण की मूल भावना स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार की अनदेखी की गई । प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबता चला जा रहा ।आय के साधनों पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर कोई नियुक्ति नही हो रही।बाहरी प्रदेश के व्यक्तियो को काम दिया जा रहा जहा ठेके पर नियुक्ति की जा रही स्वास्थ्य सेवाए बदहाल है । अस्पताल रैफर सेंटर बन कर रह गए ।बेरोजगारी के आंकड़े उत्तराखंड में सर्वाधिक है ।खनन माफिया शराब माफिया प्रदेश चला रहे ।भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही।कैग की रिपोर्ट के खुलासा ने सरकार की पोल खोली है । जिसमें निर्माण कार्यो नमामि गंगे स्वास्थ्य उपकरण खरीद मनरेगा ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घोटाले हुये है और सरकार चुपी साधे हुये है । उन्होने कहा कि सरकार चार साल के कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पिछतर प्रतिशत भू भाग वन क्षेत्र है जो देश को प्राण वायु देता है और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।वन क्षेत्र होने की वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहे है ।प्रदेश में आपदा हर वर्ष आती हैं ।प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे है और उत्तराखण्ड से उनका गहरा नाता है ।ऐसे विषम परिस्थितियों वाले प्रदेश को ग्रीन बोनस का लाभ दिया जाए जिससे उत्तराखंड का विकास सही ढंग से हो सके।
