प्रदेश में अप्रैल, मई एवं जून के लिए मिलने वाला निःशुल्क खाद्यान्न अप्रैल ही एक साथ वितरित किया जाएगा

देहरादून, उत्तराखंड______
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के अंतर्गत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार राशन कार्ड धारकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब प्रदेश में अप्रैल, मई एवं जून 2026 के लिए मिलने वाला निःशुल्क खाद्यान्न अप्रैल 2026 में ही एक साथ वितरित किया जाएगा।
इस व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को एक बार में तीन माह का राशन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वितरण प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुगम बनेगी तथा पात्र परिवारों को बार-बार राशन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रदेश के खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
सरकार के इस निर्णय से राज्य के लाखों राशन कार्ड धारकों को सुविधा मिलेगी और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *