एकता संघर्ष आह्वान!

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडियाके आह्वान पर समस्त भारत के प्रारम्भिक शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 4 अप्रैल 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संघर्षरत है!साथियों लगातार सगठ़नो की तरफ से सभी प्रभावित शिक्षकों को 4 अप्रैल दिल्ली पहुँचने का आह्वान किया जा रहा है!संगठन आपकी हितों की लड़ाई के लिए सबसे आगे खड़ा है! साथियों अगर हम इस बार चूक गए तो आने वाले समय में कहीं लाखों शिक्षकों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो सकता है,इसलिए सभी साथियों को एक दूसरे को canvanc करके इस महारैली में प्रतिभाग करना है जिससे सरकार को आपकी ताकत का एहसास हो सकें! राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान जी व प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून के कर्मठ जुझारू अध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत जी ने सयुंक्त बयान में कहा कि उत्तराखण्ड से प्राथमिक/ जूनियर के हजारों हजार शिक्षक अपनी मांग के समर्थन में दिल्ली रवाना होगें और 4 अप्रैल को दिल्ली में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस महारैली में प्रतिभाग करके उत्तराखण्ड की आवाज बुलंद करेंगे!दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि केन्द्र सरकार को तुरंत 2011 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखना चाहिए! उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया की सभी शिक्षक 4 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे तक रामलीला मैदान में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें!
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
