सेवानिवृत्त शिक्षकों को अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं 📘🌸
_______________अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से आज उत्तराखण्ड प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षक साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और सेवा निवृत्ति के बाद भी उसका अनुभव समाज के लिए अमूल्य धरोहर बना रहता है।
संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर सभी सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों को स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी शिक्षक अपने अनुभवों से समाज को सही दिशा देने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने तथा भटकते समाज को सकारात्मक मार्ग दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि जीवन भर समाज निर्माण का दायित्व निभाता है। इसी विश्वास के साथ संघ ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
विशेष रूप से संघ के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर पुंडीर जी के आज सेवानिवृत्त होने पर अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभ आशीर्वाद दिया। संघ ने कहा कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए शिक्षक हित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे और संगठन उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।
संघ की ओर से कहा गया कि रघुवीर पुंडीर जी का संगठन एवं शिक्षक समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायक रहा है और आने वाले समय में भी उनके अनुभव संगठन को दिशा देते रहेंगे
जय शिक्षक, जय संगठन, जय भारत। 🇮🇳📚
