महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक प्रक्षाल एवं शान्तिधारा तत्पश्चात भगवान महावीर विधान किया गया

भगवान महावीर जयंती महोत्सव जन्म कल्याणक महोत्सव गिरनार पीठाधीश कर्मयोगी 105 क्षुल्लकरत्न श्री समर्पण सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन समाज देहरादून में तीन दिवसीय आयोजित किया जा रहा है
आज महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक प्रक्षाल एवं शान्तिधारा तत्पश्चात भगवान महावीर विधान किया गया ।

इसी श्रृंखला में
कढ़ी चावल वितरण एवं नेकी की दीवार दिगम्बर जैन महासमिति आदि अनादि संभाग द्वारा जैन भवन के मुख्य द्वार पर की गई ।श्री मनोहर लाल जैन धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा क्योर हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तिलक रोड पर किया गया जिस पर लगभग 150 लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। सायंकाल में नाटिका ब्रह्म गुलाल (ब्रहरूपिए से मुनिराज बनने तक की गाथा) जैन मुकमाटी देहरादून के तत्वधान में प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी जैन समाज के वरिष्ठ गणों ने प्रतिभाग़ किया।
जिसमें संगीतकार संतोश एवं पार्टी बड़ौत ने संगीत मय वातावरण बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथिश्री राजीव जैन,श्रीमती ममता जैन (चकराता वाले)
चित्र अनावरण श्रीमती आशु जैन, श्री अनमोल जैन लक्ष्मण चौंक दीप प्रज्ज्वलन श्रीमती वीना जैन (जैन कॉलोनी) कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक मधु सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना ,उसके बाद मुकमाटी की वीरांगनाओं द्वारा वीर प्रभु का वंदन किया गया साथ ही णमोकार मंत्र की महिमा को एक अलग अंदाज में दिखाया गया प्रतिभा डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा तीन भवन के नाथ पधारे पर एक सुंदर सी प्रस्तुति दी गई और जैन मुकमाटी द्वारा एक बहुत ही सुंदर नाटिका मुनि ब्रह्म गुलाल की प्रस्तुति की गई जिसमें मुनि ब्रह्म गुलाल एक बहरूपिया होते हैं और रूप बदलते बदलते वह एक दिन जिन धर्म का जिन धर्म को अग्रसर कर लेते हैं स्वांग रचते रचते कैसे एक बहरूपिया मुनि बन जाता है इस कहानी को इस नाटक में दर्शाया गया उत्सव समिति द्वारा मूकमाटी की पूरी टीम को मोमेंटो भेंट किया गया।____इस अवसर पर देहरादून जैन समाज के सभी गणमान्य एवं उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।_____मधु जैन
मीडिया समन्वयक
जैन समाज