
दून संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित हुए मोहन सिंह खत्री
देहरादून।_________ दून संस्कृति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, प्रेरणादायक योगदान तथा सक्रिय सहभागिता के लिए मोहन सिंह खत्री को “दून संस्कृति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
मोहन सिंह खत्री जोकि Indian Red Cross Society में कोषाध्यक्ष सदस्य एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, को यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक योगदान, सहयोग भावना और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान Rajesh Tandon, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे समर्पित व्यक्तित्व प्रेरणा स्रोत होते हैं।
मोहन सिंह खत्री ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते रहेंगे।
