कमलेश्वर महादेव मंदिर में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने लिया लाभ


कमलेश्वर महादेव मंदिर में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने लिया लाभ
देहरादून। __________

कैन्ट विधानसभा क्षेत्र स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्री महाकाल सेवा समिति एवं सम्पूर्ण समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया। 🩸🏥
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर लालचंद शर्मा, जोगिंदर पुंडीर, समिति अध्यक्ष अनिता शर्मा एवं रोशन राणा द्वारा किया गया। शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा दोपहर तक कुल 38 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर में श्री महाकाल सेवा समिति के धर्मार्थ औषधालय से डॉ. वीरेंद्र मेहरा द्वारा मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच के साथ इलेक्ट्रोपैथी दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। 💊🩺
कार्यक्रम में बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, गौरव जैन, आयुष जैन, राहुल माटा, विनय प्रजापति, विक्रम चौधरी, हिमांशु कोटनाला, प्रशांत कुमार, कृतिका राणा, अनुष्का राणा, वनिता घर, अनुराग गौड़, वसुंधरा, विशेष भारद्वाज, देवाशीष कौशिक, रघुनंदन शर्मा, स्नेह भारद्वाज, अभय उनियाल, दलीप शर्मा, सोनल जसूजा तथा क्षेत्रीय पार्षद रेणु देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।