
उत्तराखंड के ऐतिहासिक झंडा मेले के शुभ अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेले के तीसरे दिन मेले में आई संगत ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया। इस दौरान कुल 89 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक की ओर से अमित चंद्रा तथा समिति के संरक्षक सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री सुभाष जोशी जी, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा सहित समिति के सदस्य आयुष जैन, विक्रम चौधरी, सुशील वाधवा और राहुल माटा उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।
