उत्तराखंड के ऐतिहासिक झंडा मेले के शुभ अवसर पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के तत्वाधान में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया


देहरादून________उत्तराखंड के ऐतिहासिक झंडा मेले के शुभ अवसर पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के तत्वाधान में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।


इस सेवा कार्य में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि वैसे तो शहर में कई स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, लेकिन झंडा मेले में लगने वाले रक्तदान शिविर का अपना अलग ही महत्व है। इसमें विभिन्न प्रांतों से आई हुई संगत बढ़-चढ़कर भाग लेती है, जिसमें महिलाओं की संख्या भी पुरुषों और युवाओं के बराबर रहती है। इन सभी से मिलना और सेवा के इस कार्य में उनका उत्साह देखना एक अलग ही अनुभूति और आनंद प्रदान करता है।
इस दौरान ब्लड बैंक के सह-संयोजक अमित चंद्रा और उनकी टीम के साथ-साथ समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समिति के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। साथ ही भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही।