समाजसेवी मोहन सिंह खत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून______5 मार्च
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, अग्रणी राज्य आंदोलनकारी तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी मोहन सिंह खत्री का जन्मदिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री मोहन सिंह खत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी और आज भी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनकी समर्पित भावना सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान बद्रीविशाल से उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहें।
इसी क्रम में उत्तरांचल प्रेस क्लब, चकराता रोड में भी राज्य आंदोलनकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कोलागढ़ अनुज नौटियाल, विजय प्रताप मल्ल, डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार आशीष उनियाल, विक्रम गुसाईं, गोविंद सिंह राणा, आशीष भट्ट, अरुण बलोदी तथा होशियार सिंह धामी सहित अन्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
सभी ने मोहन सिंह खत्री के जीवन में अपार खुशियों की कामना करते हुए कहा कि वे जिस समर्पण के साथ आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, राजेंद्र सिंह भंडारी, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह, शीशपाल बिष्ट, अमेन्द्र बिष्ट, उर्मिला थापा, आशा शर्मा, निधि नेगी, चन्द्रकला नेगी, अनुराधा, सुनीत सिंह राठौर, गिरिराज हिंदवान, सूरत सिंह नेगी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
