टिहरी गढ़वाल जनपद के जखनिधार में सदस्यता अभियान एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया

आज टिहरी गढ़वाल जनपद के जखनिधार में सदस्यता अभियान एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दल के संरक्षक एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संतोष भंडारी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सजवान जी द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डीडी पंत जी ने की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने संगठन की नीतियों, जनसरोकारों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर प्रदेश हित में कार्य करने का आह्वान किया।
सफल आयोजन हेतु टिहरी जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया
प्रमिला रावत
सेवक, उक्रांद