उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव परिणाम घोषित राकेश गुप्ता सहित 23 सदस्य निर्वाचित


🗳️ उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव परिणाम घोषित
राकेश गुप्ता सहित 23 सदस्य निर्वाचित
नैनीताल/ उत्तराखंड _____28 फरवरी 2026
उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 पदों हेतु संपन्न हुए प्रतिष्ठित चुनावों के परिणाम आज नैनीताल में औपचारिक रूप से घोषित कर दिए गए। मतगणना प्रक्रिया 20 फरवरी से नैनीताल में प्रारंभ हुई, जो शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

✅ निर्वाचित सदस्य (कुल 23)
🔹 पुरुष सदस्य (18):
श्री राकेश गुप्ता
श्री डी. के. शर्मा
श्री सी. एस. जोशी
श्री कुलदीप कुमार
श्री राजवीर सिंह बिष्ट
श्री विकास बहुगुणा
श्री सुखपाल सिंह
श्री दिवाकर पांडे
श्री संग्राम सिंह पुंडीर
श्री चंद्रशेखर तिवारी
श्री सुरेंद्र पुंडीर
श्री राजन सिंह मेहरा
श्री मेहरबान सिंह कोरंगा
श्री राकेश सिंह नेगी
श्री रंजन सोलंकी
श्री योगेंद्र सिंह तोमर
श्री मुफैत अली
श्री हरि सिंह नेगी

🔹 महिला सदस्य (5):

  1. सुश्री अनुपमा गौतम
  2. रज़िया बैग
  3. श्रीमती अमनदीप कौर
  4. श्रीमती सुशीला मेहता बिष्ट
  5. श्रीमती हिमानी बोहरा
    _________मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता बी. डी. उपाध्याय, बार काउंसिल के प्रभारी सचिव विजय सिंह, तथा बार काउंसिल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में हर्षोल्लास एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विधि जगत से यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि उत्तराखंड बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा विधि व्यवसाय की गरिमा को सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।