परम श्रद्धेय श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन 10 फरवरी

देहरादून _______रक्तदान महा दान_________ आप किसी को भोजन पानी दान करते हैं तो, वह उसे एक दिन के लिए ही प्रयाप्त होता है, अगर आप किसी को कपड़े दान करते हैं तो वह मात्र वर्ष भर ही पहनें जा सकते हैं, किसी को धन दौलत दान करते हैं तो वह भी कुछ समय बाद नहीं रहता है, क्या कोई भी वस्तु जीवनभर साथ है नहीं ना, हां अगर आप रक्तदान करते हैं तो वह किसी का जीवन बचाने में सहायक है और उसकी वंशावली में भी अनवरत जारी रहेगी, इस पुन्य कार्य से आप अपना सामाजिक उत्तरदायित्व भी निर्धारित करते हैं, जो कि आपको समाज में महत्वपूर्ण स्थान पर स्थापित करने में सहयोग करता है। और साथ ही रक्तदान आपको स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता, रक्तदान करने से आपका रक्तचाप सही रहता है और बहुत से ब्लड टेस्ट भी निशुल्क हो जाते हैं। ईश्वर ना करें आपको कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो, लेकिन अगर आप रक्तदान करते हैं तो कोई, भी छुपी हुई बिमारी भी पता चल जाती है, जिसको समय रहते आप निवारण कर सकते हैं।,
इसलिए दिनांक 10 फरवरी दिन मंगलवार समय प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक, दरबार साहिब में लगने वाले रक्तदान शिविर में आकर आप रक्तदान कर सकते हैं.. धन्यवाद