वायरल वीडियो सच है तो यह केवल अपराध नहीं, संन्यास, सनातन और रिश्तों की मर्यादा पर सीधा हमला है

संपादकीय ___वायरल वीडियो सच है तो यह केवल अपराध नहीं, संन्यास, सनातन और रिश्तों की मर्यादा पर सीधा हमला है

साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़ा कथित वायरल वीडियो यदि जांच में सत्य सिद्ध होता है, तो यह मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रह जाता। यह सीधे-सीधे सनातन धर्म, संन्यास परंपरा, सामाजिक संस्कार और पारिवारिक मर्यादा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ऐसे कृत्य को केवल व्यक्तिगत भूल या निजी आचरण कहकर टालना, सच्चाई से मुँह मोड़ने जैसा होगा।
जहाँ तक भारतीय समाज की मूल भावना और संस्कारों की बात है, एक पिता हो या एक भाई—वह कभी भी अपनी बेटी या बहन के साथ उस प्रकार का शारीरिक व्यवहार करने की कल्पना तक नहीं कर सकता, जैसा कि कथित वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है।
पिता और भाई का रिश्ता सुरक्षा, सम्मान और मर्यादा का प्रतीक होता है, न कि ऐसा स्पर्श जो संदेह और शर्म को जन्म दे रहा है
दूसरी और उससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पिता या भाई अपनी एक छोटी-सी बेटी या बहन को भी इस प्रकार नहीं छूता। जबकि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली महिला एक बालिक  है और ऊपर से संन्यासी बताई जा रही है।
ऐसी स्थिति में यदि यह आचरण अश्लीलता नहीं है, तो फिर उसे क्या कहा जाएगा?

सनातन परंपरा में साधु-संन्यासी इतने संयमित माने जाते हैं कि वे किसी की परछाईं तक अपने ऊपर पड़ने नहीं देते, न किसी का अनावश्यक स्पर्श स्वीकार करते हैं।
यदि भगवा और संन्यास की आड़ में इस प्रकार का आचरण सामने आता है, तो यह केवल व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि पूरी साधु-संत परंपरा की पवित्रता पर आघात है।
यह आचरण केवल अनैतिक नहीं, बल्कि
लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँचाने वाला
सनातन धर्म की छवि को धूमिल करने वाला
और समाज को भ्रम व पतन की ओर ले जाने वाला कृत्य है
भारत की पहचान हमारे  साधु-संतों, त्याग और संयम की परंपरा से है। लेकिन इस प्रकार का व्यवहार करने वाले लोग श्रद्धा नहीं, बल्कि विनाश का कारण बनते हैं। ये समाज को दिशा देने के बजाय उसे अंधकार की ओर धकेलते हैं।
यदि इस मामले में भाई, बाप, बेटी जैसे पवित्र और सम्मानित रिश्तों की मर्यादा भी तार-तार की गई है, तो यह केवल नैतिक अपराध नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक संरचना पर सीधा हमला है। इन रिश्तों को कलंकित करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
इसीलिए, यदि यह वायरल वीडियो सच सिद्ध होता है, तो ऐसे कृत्य करने वाले व्यक्ति के लिए कठोरतम सजा—यहाँ तक कि फांसी जैसी सजा—की मांग समाज की आक्रोशित अंतरात्मा की आवाज़ बन जाती है।
यह मांग बदले की भावना से नहीं, बल्कि
भविष्य में ऐसे कृत्यों पर पूर्ण विराम लगाने
धर्म और संन्यास की गरिमा बचाने
और समाज को स्पष्ट संदेश देने के लिए आवश्यक मानी जाती है।
आज सबसे बड़ा प्रश्न यह है—
हम किस दिशा में जा रहे हैं?
क्या संन्यास अब त्याग और तपस्या का मार्ग नहीं, बल्कि अनैतिकता को छुपाने की ढाल बनता जा रहा है?
यदि आज ऐसे आचरण को चुपचाप सहन कर लिया गया, तो कल संन्यास, संस्कार और रिश्तों—सबका अर्थ समाप्त हो जाएगा।

✔ सच सामने आना चाहिए
✔ दोषी को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए
✖ धर्म की आड़ में अश्लीलता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं
संन्यास का अर्थ त्याग है, पाखंड नहीं।
भगवा सम्मान का प्रतीक है, ढाल नहीं।
और रिश्ते मर्यादा से चलते हैं, अश्लीलता से नहीं।

परिचय_______साध्वी प्रेम बाईसा केवल एक नाम नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और साधना की पहचान थीं। वर्षों तक धार्मिक और सामाजिक मंचों पर सक्रिय रहने वाली साध्वी का नाम आज एक विवादित वायरल वीडियो और उनकी अचानक हुई मौत से जुड़ा है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।
वायरल वीडियो की तथाकथित सच्चाई
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो कथित रूप से साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़ा बताया जा रहा है,
बाबा का बड़ा बयान
इस पूरे प्रकरण पर संबंधित बाबा ने दो टूक कहा:
“यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। साध्वी की छवि को जानबूझकर कलंकित किया जा रहा है। सच्चाई सामने आएगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा ट्रायल धर्म और कानून—दोनों का अपमान है।
साधु-संत समाज का तीखा आक्रोश
इस मामले को लेकर देशभर के साधु-संतों में भारी आक्रोश है।

वीडियो देखने के बाद समाज में प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद:
सोशल मीडिया पर गुस्सा, दुख और शर्म की भावना
श्रद्धालुओं में गहरी पीड़ा
युवाओं में भ्रम और आक्रोश

अगर वीडियो सच निकलता है तो…
यदि जांच में यह वीडियो सत्य साबित होता है, तो यह:
समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक और घृणित कृत्य होगा
नैतिक मूल्यों की खुली हत्या मानी जाएगी
बाप-बेटी जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला अपराध होगा
ऐसी स्थिति में दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

यह प्रश्न किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और समाज की आत्मा को बचाने के लिए पूछे जाने चाहिए।
क्योंकि अगर आज ऐसे आचरण को चुपचाप स्वीकार कर लिया गया, तो कल संन्यास, रिश्ते और संस्कार—सब अर्थहीन हो जाएंगे।