देहरादून ________26 दिसंबर 2025 को भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून एवं मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब गांधीग्राम पार्क रोड देहरादून में किया गया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा जी द्वारा किया गया

उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि शीत ऋतु को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है ठंड में बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है स्वास्थ्य शिविर में ग्रेफिक एरा हास्पिटल के डाक्टर की टीम का सहयोग रहा तथा मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गई इस अवसर पर श्री संजय शर्मा पूर्व पार्षद एवं सदस्य लोकसेवा आयोग उत्तराखंड द्वारा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए एकत्र किया गया । इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी जी द्वारा अपने संबोधन में सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रेफिक एरा टीम का धन्यवाद किया गया कार्यक्रम का संचालन भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट जी द्वारा किया गया इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब गांधी प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्री कुलदीप जखमोला अनिल वर्मा प्रेमलता वर्मा जगदीश धीमान पूर्व पार्षद मधु धीमान भारतीय रेड क्रॉस शाखा उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री इत्यादि उपस्थित थे शिविर में 170 लोगों ने लाभ उठाया।
