अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भव्य आयोजन

देहरादून_____ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर धर्मपुर विधानसभा के महाराणा प्रताप काम लैस मेहूवाला माफी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 101 भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिला मंत्री/उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, उमेश वालिया आदि उपस्थित थे।
_कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक विनोद चमोली के सहयोग से भाजपा कार्यकर्ताओं को साल ओढ़ाकर और अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र देकर सम्मानित किया गया।__इस अवसर पर सुभाष सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह चौहान और कम्बोज द्वारा किया गया।___________सूचना:———— कार्यक्रम में 101 भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विचार व्यक्त किए।_कार्यक्रम का आयोजन भाजपा धर्मपुर विधानसभा द्वारा किया गया।
