टीईटी प्रकरण पर शिक्षकों को दिख रही है उम्मीद की किरण!

अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चे के सभी पदाधिकारी MLC श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेन्द्र प्रधान जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त किए जाने के लिए संविधान संशोधन बिल संसद में लाकर स्वीकृत कराने की मांग की गई!राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी जी द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान जी को दूरभाष पर अवगत कराया की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार ने प्रतिनिधि मंडल को पूर्ण अश्वासन दिया कि भारत सरकार इस पर जरुर सकारात्मक निर्णय लेगी!प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बासवादक गुरिकर, अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी जी, उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय तिवारी जी, प्रदेश महामंत्री श्री उमाशंकर सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री संदीप पवार जी, जिला मंत्री शामली श्री गुलाब सिंह जी, गोण्डा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री अवधेश त्रिपाठी जी, गोण्डा जिला सयुंक्त मंत्री श्री बलवंत सिंह जी, व सहारनपुर के जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी उपस्थित रहें!साथियों मुझे भी उक्त वार्ता में सम्मिलित होना था लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वार्ता में सम्मिलित नहीं हो पाया!हमें पूर्ण विश्वास है कि भारत सरकार इस मुद्दे का जल्दी से जल्दी अवशय समाधान निकालेगी_____सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
