अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 24 नवम्बर 2025 को दिल्ली के जंतर मंतर पर पूरे देश के शिक्षकों ने जो सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया उसका ही असर है कि आजकल शीतकालीन सत्र में संसद में विभिन्न सांसदों द्वारा 2011 से पूर्व शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जो शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू की है उससे इन शिक्षकों को मुक्त रखा जाय और केन्द्र सरकार तुरंत इस पर एक अध्यादेश लाकर इस कानून को समाप्त करें!अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी और राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान जी ने शिक्षकों की आवाज को संसद में उठाने पर सभी माननीय सांसदों का धन्यवाद दिया, और सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री सभी जनपदीय अध्यक्ष, महामंत्री सभी जूनियर संघ से जुड़े सदस्यों से निवेदन किया है की आजकल शीतकालीन सत्र चल रहा है और सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के माननीय सांसदों को टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ ज्ञापन प्रेषित करें! जिससे संसद में और मजबूती से सरकार पर टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ दबाव बन सकें! साथियों आज आप सभी लोगों का प्रतिफल है कि संसद में कुछ सांसदों द्वारा टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करी है!
सादर
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
