वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर द हाउथर्न स्कूल में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन

वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर द हाउथर्न स्कूल में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन

डोईवाला_____26 नवंबर 2025 – आज संविधान दिवस के अवसर पर द हाउथर्न स्कूल, चांदमारी, डोईवाला में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत #VandeMataram का सामूहिक गायन किया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।******विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्दे मातरम् हमारे देश का राष्ट्रीय गीत है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान दें।****इस कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिससे विद्यालय का माहौल देशभक्ति की भावना से भर गया।