चैम्बर की गुहार, देहरादून के अधिवक्ताओं का धधकता आंदोलन: पांचवां दिन, हजारों की हुंकार

🔥 चैम्बर की गुहार, देहरादून के अधिवक्ताओं का धधकता आंदोलन: पांचवां दिन, हजारों की हुंकार

बार एसोसिएशन, देहरादून द्वारा चैम्बर निर्माण की मांग और सिविल कैम्पस, पुराना जिला जज न्यायालय परिसर, हरिद्वार रोड की भूमि बार एसोसिएशन को आबंटित करने के लिए दि० 14.11.2025 को पांचवां दिन का 3.5 घंटे का धरना-प्रदर्शन हरिद्वार रोड पर किया गया।

  • नेतृत्व: अध्यक्ष श्री मनमोहन कण्डवाल व सचिव श्री राजवीर सिंह बिष्ट
  • सहभागिता: हजारों की संख्या में अधिवक्ता।
  • समर्थन: पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द शर्मा, श्री ओ.पी. सकलानी, श्री अनिल कुकरेती, बार काउंसिल सदस्य श्री सुरेन्द्र पुंडिर, श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री एम.एम. लाम्बा, श्री योगेन्द्र तोमर, और बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक श्री लखपत बुटोला जी ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया।