14/11/2025 ऋषिकेश
बाल दिवस पर डीबीएस इंटर कॉलेज के बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से रची अद्भुत कलाकारी, प्रधानाचार्य ने दिया प्रोत्साहन

डीबीएस इंटर कॉलेज ऋषिकेश में बाल दिवस (14 नवंबर 2025) के शुभ अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस रंगीन कार्यक्रम में बच्चों ने घर में रोजमर्रा में बेकार (वेस्ट) हो जाने वाली वस्तुओं को अपनी कल्पना और हुनर से सुंदर कलाकृतियों में बदला
प्रदर्शित क्राफ्ट की झलक:______इलेक्ट्रिक कलर घर – बेकार इलेक्ट्रिक सामान से बना छोटा घर।,,,,,,डिस्पोजल गिलास से बना बल्ब होल्डर।,,,,,, किरिंग ,,,,मैट – चूड़ियों से सजावटी। ,,,,,,हैंगिंग डेकोरेशन मैटेरियल – कागज और अन्य वेस्ट से बने झूमर व सजावटी वस्तुएं।
प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू सेमवाल/श्री त्र्यंबक सेमवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के नवाचार और कल्पनाशीलता की सराहना की, उन्हें प्रोत्साहित किया और बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
