बार एसोसिएशन देहरादून ने सरकार के खिलाफ किया आंदोलन




देहरादून__ 09 नवंबर 2025 – बार एसोसिएशन देहरादून ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन किया है। बार एसोसिएशन के अनुसार, सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है।





इस संबंध में बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट , चेयरमैन राकेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन देहरादून ने कहा कि यदि सरकार ने अधिवक्ताओं की मांगें पूरी नहीं की तो यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और सरकार को उनकी मांगों को मानने के लिए मजबूर करेंगे।
अधिवक्ताओं ने 10 am से 11:30am तक सड़क पर चक्का जाम और बंद रखा इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए आवश्यक नीतियों को जल्द से जल्द लागू किया जाए और अधिवक्ताओं के भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

विशेष जानकारी________बार एसोसिएशन देहरादून ने जिला जज न्यायालय परिसर (पुराना) में सिविल कम्पाउण्ड हरिद्वार रोड पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तावित रैन बसेरा बनाए जाने के विरोध में आंदोलन किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह निर्माण अधिवक्ताओं के भविष्य के लिए खतरा है और वे इसका विरोध करेंगे।
आंदोलन की प्रमुख मांगें______अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए आवश्यक नीतियों को जल्द से जल्द लागू किया जाए।_____अधिवक्ताओं के भविष्य को सुरक्षित किया जाए।_____जिला जज न्यायालय परिसर (पुराना) में सिविल कम्पाउण्ड हरिद्वार रोड पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तावित रैन बसेरा बनाए जाने का विरोध किया जाता है।

इस आंदोलन में उपस्थित अधिवक्ताओं में अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल , सचिव राजबीर सिंह बिष्ट,एस.एस मेहरा, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, जतिन दुग्गल, अजय बिष्ट, सुभाष परमार, नीलय कुकरेती, कपिल अरोड़ा, भानु प्रताप सिसोदिया, राकेश सिंह नेगी, धीरज प्रसाद जोशी, सूरज कोहली, विपिन नौटियाल, संग्राम सिंह पुंडीर, अनुपमा गौतम, अनुपमा ठाकुर, लता राणा, सुनीता रानी, पिंकी बर्थवाल, अल्पना थापा, अर्पणा चौहान, अल्पना जल्दी, अंजलि चमोली, इंद्रजीत कौर, सौरभ क्रांति, अनिल बिष्ट, रेणु सेमवाल, जितेंद्र सिंह, परमजीत कौर, नवनीत, पंकज पटवाल, पंकज जोशी,सिद्धार्थ पोखरियाल, अंकुर गौड़, अभिषेक बहुगुणा, नेहा , रत्ना रौथान, आदि शामिल रहे।
