टीम मैं हूँ सेवादार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में मनाई दीपावली

देहरादून में दीपावली के अवसर पर सामाजिक संस्था टीम मैं हूँ सेवादार के सेवादारों ने निर्धन, बेसहारा एवं अपवंचित वर्ग के छात्रों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर सेवादारों ने छात्रावास के छात्रों के साथ न केवल दीप जलाकर, आतिशबाजी चलाकर और उत्तराखंड के पारम्परिक व्यंजनों एवं मिष्ठान्न वितरित कर दीपावली मनाई, बल्कि दीप जलाकर सभी ने ये संकल्प भी लिया कि नशे/ड्रग्स से सदैव दूर रहेंगे और नशे/ड्रग्स को दून से दूर करेंगे।********नशे के खिलाफ संकल्प*******सेवादारों एवं युवा छात्रों ने “दीप जलाकर करो इरादा, नशे को मिलकर है दूर भगाना” के ज़ोरदार उदघोष के साथ नशे के अंधेरे को अपने संकल्प से मिटाने का निर्णय लेकर दीपावली के इस पावन पर्व को और भी अधिक प्रकाशमान बना दिया।******कार्यक्रम में उपस्थित रहे*******इस अवसर पर योगेश कुमार, रोशन राणा, कुलदीप नेगी, धीरज ओबेरॉय, प्रदीप कुकरेती, राजेन्द्र रावत, विनोद शर्मा, नवीन कुमार, सुरेन्द्र भारद्वाज, प्रवीण सैनी, मदन जोशी, कुलदीप मेहता, अखिलेश शर्मा, सिद्दार्थ ओबेरॉय, गौतम ओबेरॉय, अशोक कुमार, राजेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, गणेश डंगवाल, समीक्षा डंगवाल, सुरेश जोशी एवं संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
