मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद्र खंडूरी के निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री खंडूरी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।*********इसके अलावा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली मिलन समारोह में हुई भागीदारी*******मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा दीपावली पर्व पर आयोजित पूजा-अर्चना में भी भाग लिया।********कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, श्री नरेश बंसल, विधायक श्री सुरेश गढ़िया, श्री खजान दास सहित अनेक विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दीपावली की शुभकामनाएं********दीपावली के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दीपावली का यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी विशेष महत्व रखता है।
आत्मनिर्भर भारत का संकल्प*******मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू की गई है, जिससे देशभर में व्यापारिक वातावरण और अधिक सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी आने से यह दीपावली “महा बचत उत्सव” के रूप में मनाई जा रही है, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी बड़ा लाभ हुआ है।
स्वदेशी अपनाने का आह्वान*******मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है। आज भारत मात्र एक बड़ा बाजार नहीं रह गया है, बल्कि एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत से मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत को दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री हरीश रावत की हाल ही में हुई दुर्घटना के पश्चात उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
