

माजरा मन्दिर में श्री जी के आगे लगाई चांदी की बंदनवार अमित जैन (सरधना वालो द्वारा)
देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून ________31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा के संयुक्त तत्वावधान में नवदिवसीय जिनेन्द्र महाअर्चना का शुभारंभ आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज (संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी एवं जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणास्रोत) के पावन सान्निध्य में हुआ।_____इस अवसर पर श्री जिन सहस्रनाम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आज बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। प्रातः 6:15 बजे अभिषेक, शांति धारा एवं नित्य नियम पूजन के उपरांत विधान आरंभ हुआ। विधानाचार्य संदीप जैन “सजल” (हस्तिनापुर) के मार्गदर्शन एवं इंदौर के संगीतकार विक्की एण्ड पार्टी, भोपाल की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया।____इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभ सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि जैन धर्म के अनुसार, यह केवल नाम से नहीं, बल्कि कर्म से है. एक सच्चा जैन वह है जो अपने कर्मों से जिन के मार्ग का अनुसरण करता है.
जैन अपने व्यक्तिगत प्रयास और आत्म-साक्षात्कार से अपनी वासनाओं पर विजय प्राप्त करके स्वयं को मुक्त करते हैं.
तत्पश्चात आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज की आहार चर्या श्री राजेश जैन, अर्चना जैन द्वारा की गई जिसमें सभी भक्तों द्वारा महाराज श्री को आहार ग्रहण कराया गया।_____संध्याकालीन बेला में माजरा मन्दिर में संगीतमय गुरुभक्ति ओर महाआरती की गई । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति कर आनंद उठाया।_____इस अवसर पर समाज के गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री दिनेश जैन (अध्यक्ष), श्री प्रवीण जैन (सेंट्रल बैंक, मंत्री), श्री अमित जैन (चेयरमैन, वर्षा योग), श्री अमित जैन (मुख्य संयोजक), श्री संदीप जैन (मंत्री, जैन भवन), श्री सचिन जैन, श्री मुकेश जैन, मधु जैन श्री प्रमोद जैन, अनिल जैन, श्री राजीव जैन, श्री अजय जैन, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती पिंकी जैन, श्रीमती अरुणा रानी जैन, श्रीमती मीता जैन आदि सम्मिलित रहे
