श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भयानक आपदा

श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भयानक आपदा______देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से आई बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारी तबाही मचाई है। तमसा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण मंदिर में रखा लगभग सारा सामान, महादेव जी बड़ी प्रतिमा जो मुख्य द्वार पर विराजमान थे वे पानी के साथ बहाव में बह गई। मंदिर में लगभग कुछ भी नहीं बचा है और जो कुछ बचा है वह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

महादेव जी के श्रृंगार के आभूषण_____मंदिर में महादेव जी के श्रृंगार के लिए रखे सभी महत्वपूर्ण आभूषण भी तेज बहाव में बह गए हैं। ये आभूषण न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण थे, बल्कि इनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी था।

अन्य भगवान जी की मूर्तियों का नुकसान____मंदिर में स्थापित अन्य भगवान जी की मूर्तियाँ भी पानी के तेज बहाव में बह गई हैं। ये मूर्तियाँ मंदिर की शोभा और धार्मिक महत्व का हिस्सा थीं।

अन्य मंदिरों को नुकसान_____श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिर भी पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुके हैं:

  • माता संतोषी का मंदिर
  • माता वैष्णो देवी का मंदिर
  • माता भद्रकाली का मंदिर

इन सभी मंदिरों में रखी गई भगवान जी की मूर्तियाँ और पूजा सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

नुकसान का अनुमान____मंदिर में लगभग कई करोड़ का नुकसान हो चुका है। मंदिर की स्थिति अत्यंत दुखत है।

महादेव जी की कृपा____इतना दुखद मंजर देखने के बाद भी महादेव जी ने श्री टपकेश्वर महादेव के पुरोहितों को इतना साहस दिया कि वे आज से ही स्वयंभू शिवलिंग को साफ कर महादेव की संध्या आरती की गई जिसमें मंदिर पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे

महाकाल सेवा दल की पहल_____मंदिर की सफाई में महाकाल सेवा दल के लोग लगातार लगे हुए हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से मंदिर की सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है। महाकाल सेवा दल के सदस्यों ने मंदिर की सफाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वे मंदिर को पुनः अपने पुराने स्वरूप में लाने के लिए प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री की पहल_____उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर ऐसी आपदाओं पर नजर बनाए हुए हैं और निरंतर सभी बचाव कार्य तेजी से जारी करने के निर्देश दे चुके हैं। सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

सहयोग की अपील________Breaking High Voltage News की ओर से सभी महादेव भक्तों से निवेदन है कि सरकार के साथ-साथ आप भी मंदिर के लिए सहयोग राशि, पुरोहितों के लिए भोजन सामग्री उपयोगी वस्त्र एवं जरूरत की सामग्री उपलब्ध करके आपका एक छोटा सा सहयोग भी मंदिर की स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है।________श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की इस दुखद स्थिति में हम सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। महादेव की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आइए, हम सब मिलकर इस मुश्किल समय में अपने महादेव मंदिर और पुरोहितों की मदद करें।🔱📿🌿🚩🕉️🙏