देहरादून DM पर मंत्री का गुस्सा : फ़ोन न उठाने पर दी डांट

देहरादून DM पर मंत्री का गुस्सा : फ़ोन न उठाने पर दी डांट____देहरादून।______ राजधानी देहरादून में प्रशासन और सत्ता के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को ज़िला अधिकारी सविन बंसल सुबह से आपदा प्रभावित इलाक़ों का दौरा कर रहे थे। आपदा राहत कार्यों की समीक्षा और मौके पर स्थिति का जायज़ा लेने में व्यस्त DM इस बीच भाजपा के कद्दावर मंत्री गणेश जोशी का फ़ोन नहीं उठा पाए।

सूत्रों के अनुसार, यही बात मंत्री गणेश जोशी को नागवार गुज़री और उन्होंने फ़ोन न उठाने पर DM को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री जी का तेवर देखते ही मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हैरानी देखी गई।

DM का संयमित रवैया
घटना के दौरान डीएम सविन बंसल ने पूरी शांति और संयम का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि मंत्री जी की नाराज़गी के बावजूद उन्होंने न कोई प्रतिवाद किया और न ही कोई सफाई दी। इसके विपरीत, उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ लिए और चुपचाप मंत्री की बात सुनते रहे।____प्रशासनिक गलियारों में चर्चा
आपदा राहत कार्य के बीच इस तरह का प्रकरण प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। ज़िला अधिकारी सविन बंसल का शांत और संयमित रवैया अधिकारियों और कर्मचारियों में मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच इस तरह का टकराव भविष्य में कामकाज पर क्या असर डालेगा