पर्यावरण दिवस पर एम.के.पी. इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया🌳🌿

पर्यावरण दिवस पर  एम.के.पी. इंटर कॉलेज  में गोष्ठी का आयोजन किया गया🌳🌿

पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एम.के.पी. इंटर कॉलेज देहरादून में प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरणविदों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने विचार रखे। पर्यावरणविदों ने कहा कि जिस प्रकार विश्व के पर्यावरण में लगातार बदलाव हो रहा है उसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा तथा हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा श्रीवास्तव द्वारा प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी एवं समाज सेवी श्री मोहन सिंह खत्री एवं पर्यावरणविद पद्मश्री जगदीश बावला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा के द्योतक एवं पोषक पेड लगाये। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पर्यावरणविद पद्मश्री जगदीश बावला, डॉ लक्ष्मी प्रसाद तिरपाठी सहित शिक्षक व छात्राएं तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मोहन सिंह खत्री
प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी एवं समाजसेवी