टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क कर मतदान करने की अपील की

टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क कर मतदान करने की अपील की

आज दिनांक 9 अप्रैल को राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा एवं टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिला के नेतृत्व में घंटाघर से पलटन बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और‌ स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया । इस दौरान घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधायक एवं निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।…..जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों से लोकसभा चुनाव में मत एवं समर्थन के लिए अनुरोध किया । भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ व्यापारी गण भी जनसंपर्क में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मत देने का वादा भी किया जनसंपर्क पलटन बाजार से सभी दुकानदारों से मिलते हुए अंत में कालिका मंदिर में विराम दिया गया।
इस महा जनसंपर्क
अभियान में पूर्व पार्षद अशोक वर्मा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा पूर्व पार्षद संतोष नागपाल महामंत्री वैभव अग्रवाल अभिषेक नौडियाल शुभम जैन जय पाल बाल्मिकी गोपाल पुरी पवन त्रिपाठी ऋतु मित्रा अंकित गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने सहभागिता सुनिश्चित की।