मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड का मन प्रणाम ग्रहण किया

मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दि0 6 दिसम्बर 2022 को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड का मन प्रणाम ग्रहण किया गया। रैतिक परेड में कुल 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं जिनमें 5 सशस्त्र पुरूष तथा 1 सस्शत्र महिला प्लाटून थी। परेड में गढ़वाल तथा कुमांऊ मण्डलों के जनपदों से आये हुए होमगार्ड्स सम्मिलित हुए। इस परेड के परेड कमाण्डर श्री निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, रूद्रप्रयाग, सेकेन्ड इन कमाण्ड श्री नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट श्रीमती बबीता रावत, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, श्रीनगर थी। कम्पनी कमाण्डर का कार्य श्री चन्द्रकांत बिष्ट, वैतनिक निरीक्षक, हरिद्वार तथा श्री चेतन मैठाणी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य श्री मुकुल राठी, ब्लाॅक आर्गनाईजर, ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया।

  • मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा श्री ललित मोहन जोशी, मण्डलीय कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स, कुमाॅऊ मण्डल को सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस-2021 हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक से सम्मानित किया गया तथा होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के निम्न अधिकारियों एवं कार्मिक को उनके कार्यों के लिए मा0 मुख्य मंत्री जी, उत्तराखण्ड के प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गयाः-
    • श्री निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, रूद्रप्रयाग।
  • श्री नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा।
  • श्री मो0 अरशद, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद देहरादून।
  • श्री कवि, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद ऊधमसिंहनगर।
  • होमगार्ड श्री प्रकाश चन्द्र बहुगुणा, जनपद देहरादून।
  • होमगार्ड श्री भानू प्रकाश राणा, जनपद देहरादून।
  • मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभाग हेतु संदेश एवं घोषणाओं को पढ़ा गया, जिसके अंतर्गत होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिये निम्न घोषणायें की गयी हैं:-
    1- उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों यथा ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगाडर््स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगाडर््स के पदों पर भर्ती किये जाने की घोषणा की गयी।
    2- उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को रू0 180/- प्रतिदिन प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।

-2-

3- होमगाडर््स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
4- अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में रू0 1000/- से रू0 1500/- प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1200/- से रू0 2000/- प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1500/- से रू0 2500/- प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी। इन

  • इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ड््यूटी पर दिवंगत होमगार्ड स्व0 श्री तिलक राज मौर्या की आश्रित पत्नी श्रीमती प्रीति को रू0 02 लाख तथा सेवापृथक होमगार्ड श्रीमती कुन्ती नेगी को एक लाख की सहायता राशि कल्याण कोष से प्रदान किये जाने का प्रमाण-पत्र दिया गया।
  • मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा रैतिक परेड-2022 के अवसर पर ‘पहल‘ ऐप का लोकार्पण किया गया है, जिसमें एक होमगार्ड्स का जीवन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से भरा हुआ है, इसलिए उसके मन और मस्तिष्क का स्वास्थ्य उसके शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही अमूल्य है। इस धारणा को एक भौतिक रूप देने के उदद्ेश्य से, एक नई पहल, रैतिक परेड-2022 के अवसर पर की गयी है।
  • मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका का विमोचन किया गया।
  • मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री केवल खुराना, आई.पी.एस. के नेतृत्व में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गयी।
  • इस अवसर पर शासन, प्रशासन, प्रबुद्ध अतिथिगण, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय जनता उपस्थित थे।
  • अन्त में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा संगठन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठनों के कार्यों तथा उनकें द्वारा वहन किये जाने वाले दायित्वों की अत्यन्त सराहना की गई
  • ‘‘पहल‘‘सशक्त मन की शुरूवात:ः- एक होमगार्ड्स का जीवन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से भरा हुआ है, इसलिए उसके मन और मस्तिष्क का स्वास्थ्य उसके शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही अमूल्य है। इस धारणा को एक भौतिक रूप देने के उद्वेश्य से, एक नई पहल, आज रैतिक परेड-2022 के अवसर पर की गयी है। उत्तराखंड के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सभी होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के मानसिक एवं भावनात्मक समृद्धि के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी शुरुआत है ‘‘पहल‘‘। यह मोबाईल ऐपलीकेशन ‘‘स्कूल ऑफ लाइफ‘‘ नामक संस्था के सहयोग से होमगार्ड्स दिवस के अवसर पर लोकार्पित किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अलग-अलग संसाधन, जैसे मनोवैज्ञानिक सेवाएं, व्यक्तिगत काउंसलिंग और आत्म सहायता के लिए कई विडियो संसाधन घर बैठे निःशुल्क होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के मोबाईल फोन पर उपलब्ध होगा। मोबाईल ऐपलीकेशन पर होमगार्ड्स स्वयंसेवक अपने मोबाईल नम्बर तथा रेजिमेंटल नम्बर से लॉग इन करेंगे। ‘‘पहल‘‘ ऐप का उपयोग स्वयंसेवक दो प्रकार से कर सकेंगे। पहला मानसिक एवं भावनात्मक समृद्धि हेतु सीधे मनोवैज्ञानिक से वार्तालाप करने के लिए ऐपॉईनमेन्ट बुक कर सकेंगे, जिसमें वह अपने पूर्व के बुक किये गये ऐपॉईनमेन्ट भी देख सकेंगे। मनोवैज्ञानिक काउन्सिलर से वार्तालाप की समस्त कार्यवाहियॉ विभागीय स्तर पर गोपनीय रखी जायेंगी ताकि वे अपने कथनों को काउन्सिलर के समक्ष खुल कर रख सकेंगे। मनोवैज्ञानिक को बुक करने से पूर्व रक्षित विडियों सामग्री का अवलोकन कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्वयं का आंकलन करने तथा अपेक्षित मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। दूसरा वे अपनी ड्यूटी आदि के प्रति अपनी समस्यायें, शिकायत आदि को जनपद स्तर, मण्डल स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर प्रेषित कर सकेंगे तथा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के उपरान्त उन्हें सूचित भी किया जायेगा। होमगार्ड्स की मानसिक तनाव और उनके भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर करने का ऐसा प्रयास देश के किसी भी और प्रदेश में अब तक नहीं उपलब्ध करवाया गया है और ये उत्तराखंड के होमगार्ड्स के लिए विशेष व अद्वितीय पहल है। ‘‘पहल‘‘ ऐप के माध्यम से हमारे होमगार्ड्स अपने रोजमर्रा के जीवन में आने वाले तनाव का बेहतर संचार कर पाएंगे, ड्यूटी और जीवन की चुनौतियों से आगे बढ़ पाएंगे एवं एक सशक्त मन की रचना कर पाएंगे।