रक्तदान महादान: एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी की पहल पर 43 यूनिट रक्त संग्रहित

देहरादून, 15 जून।अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में आज उनके कार्यालय परिसर में मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा का परिचय दिया।इस अवसर पर श्री बंशीधर तिवारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निःसंकोच होकर नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।कार्यक्रम में उपस्थित प्रख्यात समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी द्वारा अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी।श्री खत्री ने राज्य सरकार एवं विभिन्न विभागों से आग्रह किया कि वे भी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल करें। उन्होंने कहा कि यदि सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाएं इस दिशा में आगे आएं तो प्रदेश में रक्त की कमी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है तथा जरूरतमंद मरीजों को अल्प समय में रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इससे अनेक परिवारों में खुशियां लौटेंगी और जीवन की नई आशा का संचार होगा।उन्होंने कहा कि “रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि जीवन का दान है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी ला सकता है और उसके परिवार को खुशियों से भर सकता है।”रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वालों में वंश मौर्य, सौरभ सकलानी, चंदन सिंह बिष्ट, अनुज, सौर्य, पुष्पा, अंजलि, सुनीता सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं, मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।
