डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग में मुख्य अतिथि बने मोहन सिंह खत्री

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर श्री खत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों के तनाव को कम करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय एवं सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के निरंतर आयोजन पर जोर दिया।
इस अवसर पर हिमांशु नेगी, भानु रावत (उपाध्यक्ष, डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग), राकेश जोशी (अध्यक्ष, क्रिकेट एसोसिएशन–DPL) एवं अलंकार गौतम (कमेंटेटर) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
