रक्तदान से महादान का संदेश, भंडारी बाग में 35 यूनिट रक्त एकत्र

रक्तदान से महादान का संदेश, भंडारी बाग में 35 यूनिट रक्त एकत्र

रक्तदान से महादान का संदेश, भंडारी बाग में 35 यूनिट रक्त एकत्र

देहरादून__________23 अगस्त 2026 भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून एवं लायंस क्लब संकल्प देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आर.एस. डेकोर, भंडारी बाग, देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी एवं लायंस क्लब संकल्प देहरादून के प्रेसिडेंट श्री अभिषेक गुप्ता ने फीता काटकर किया।रक्त संग्रहण के लिए ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए रक्तदाताओं द्वारा कुल 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से सभी रक्तदाताओं को उनके सेवाभाव एवं योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।रक्तदान के साथ-साथ शिविर में व्यापक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित किया गया, जिसका 115 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में फिजिशियन एवं दंत चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट, प्रबंध समिति सदस्य श्री मोहन सिंह खत्री, श्री अनिल वर्मा, श्रीमती प्रेमलता वर्मा, श्री योगेश अग्रवाल, श्री नारायण सिंह राणा, डॉ. शिफाहत अंसारी एवं श्री जाहिद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।लायंस क्लब संकल्प देहरादून की ओर से प्रेसिडेंट श्री अभिषेक गुप्ता, सचिव श्री नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री अमित मोहन सहित क्लब के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा।